What Is CUET : CUET क्या है, Complete Information About CUET
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का एक नई पोस्ट में। इस पोस्ट में मैं आप लोगों को बताऊंगा कि आपने अगर 12वीं कर लिया है और आपके दिल में इंडिया के टॉप के विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने का सपना है तो आपको क्या करना चाहिए? आपका अगला कदम क्या होना चाहिए जिसके आधार पर आप भारत के टॉप के विश्वविद्यालय से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट कर सकते हैं? साथ ही साथ मैं बताऊंगा कि इस प्रवेश परीक्षा का सिलेबस क्या होता है? क्या पढ़ना होता है? एग्जाम कब होता है? एग्जाम का फॉर्म आप किस तरीके से भर सकते हैं? यह सारा जानकारी आपको इस पोस्ट के माध्यम से किया जाएगा तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और अपने दोस्तों में भी शेयर करें

CUET क्या है?
CUET का फुल फॉर्म Common University Entrance Test टेस्ट होता है। अगर आपने क्लास 12 कंप्लीट कर लिया है और देश के टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो उन यूनिवर्सिटीज में प्रवेश पाने का सिर्फ और सिर्फ एक ही रास्ता होता है वह होता है CUET। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) यानी कि एन टी ए के द्वारा किया जाता है इस प्रवेश परीक्षा में हर साल लगभग 15 से 18 लाख बच्चे भाग लेते हैं और देश के टॉप के विश्वविद्यालय में अपना नामांकन करवाते हैं।
कौन कौन से विश्वविद्यालय मे मिल सकता है नामांकन?
अगर आप के मार्क्स अच्छे आते है तो आप को भारत के टॉप 250 विश्वविद्यालयों मे नामांकन मिल सकता है जिसमे मे कुछ का नाम मैं यहा एक चार्ट बना कर दे रहा हु जिससे आप को अंदाजा हो जाएगा की कैसे कैसे विश्वविद्यालय मे आप का नामांकन हो सकता है।
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University – AMU)
- बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu University – BHU)
- दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University – DU)
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia – JMI)
- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (Jawaharlal Nehru University – JNU)
- यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद (Allahabad University)
- यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद (University of Hyderabad – UoH)
- गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghasidas Vishwavidyalaya – Chhattisgarh)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा (Central University of Haryana)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश (Central University of Himachal Pradesh)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू (Central University of Jammu)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर (Central University of Kashmir)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब (Central University of Punjab)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान (Central University of Rajasthan)
- डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय (Dr. Hari Singh Gour University – Madhya Pradesh)
- महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Mahatma Gandhi Central University – Bihar)
- बाबा साहब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी (Babasaheb Bhimrao Ambedkar University – Uttar Pradesh)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (Central University of South Bihar)
- इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी (Indira Gandhi National Tribal University – Madhya Pradesh)
- असम यूनिवर्सिटी (Assam University)
- नगालैंड यूनिवर्सिटी (Nagaland University)
- नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (North Eastern Hill University – Meghalaya)
- मिजोरम यूनिवर्सिटी (Mizoram University)
- सिक्किम यूनिवर्सिटी (Sikkim University)
- तेजपुर यूनिवर्सिटी (Tezpur University – Assam)
- त्रिपुरा यूनिवर्सिटी (Tripura University)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ आंध्र प्रदेश (Central University of Andhra Pradesh)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक (Central University of Karnataka)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल (Central University of Kerala)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु (Central University of Tamil Nadu)
- द इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी (The English and Foreign Languages University – EFLU)
- मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (Maulana Azad National Urdu University – MANUU)
- नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी (National Sanskrit University)
- श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी (Shri Lal Bahadur Shastri National Sanskrit University)
- सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी (Central Sanskrit University)
- राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी (Rajiv Gandhi National Aviation University – Uttar Pradesh)
कौन कर सकता है Exam के लिए आवेदन?
CUET प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए कौन-कौन से मानदंड है वह नीचे एक टेबल बनाकर दिखाया जा रहा है जिसके द्वारा आप बड़े ही आसानी से सब कुछ समझ सकते हैं।
न्यूनतम आयु | सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। |
शैक्षिणीक योग्यता | उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों से 10+2 पास होना चाहिए। |
राष्ट्रीयता | CUET प्रवेश परीक्षा 2025 मे भाग लेने के लिए आप के पास भारतीय नागरिकता होना चाहिए। |
Join Whatsapp Channel | Click Here |
CUET Exam Pattern.
सेक्शन | विषय/परीक्षा | कुल प्रश्नों की संख्या | हल करने के लिए प्रश्न | अवधि |
---|---|---|---|---|
सेक्शन IA | 13 भाषाएँ | 50 | 40 | प्रत्येक भाषा के लिए 45 मिनट |
सेक्शन IB | 19 भाषाएँ | – | – | – |
सेक्शन II | 27 विषय-विशेष परीक्षा | 45/50 | 35/40 | प्रत्येक विषय के लिए 45 मिनट |
सेक्शन III | सामान्य परीक्षा | 60 | 50 | 60 मिनट |
CUET Syllabus.
CUET का syllabus थोड़ा कठिन होता है क्युकी यहा पर लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते है जिसके कारण उनका चुनाव थोड़ा कठिन हो जाता है इसी लिए इसका syllabus को कठिन बनाया गया है। तो आईए मैं आप को विषयवार Syllabus बताता हु।
सामान्य परीक्षा
क्रम संख्या | विषय |
---|---|
1 | सामान्य ज्ञान (General Knowledge) |
2 | समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs) |
3 | सामान्य मानसिक क्षमता (General Mental Ability) |
4 | संख्यात्मक क्षमता (Numerical Ability) |
5 | मात्रात्मक तर्क (Quantitative Reasoning – अंकगणित/बीजगणित/ज्यामिति/मापन, कक्षा 8 तक) |
6 | तार्किक एवं विश्लेषणात्मक तर्क (Logical and Analytical Reasoning) |
रसायन विज्ञान/ भौतिकी
रसायन विज्ञान और भौतिकी के सभी टॉपिक को इसके Syllabus मे रखा गया है जो भी आप ने क्लास 9 से 12 तक पढ़ा है तो आप समझ सकते है की इसका सिलेबस कैसा है और क्या है।
Math/गणित
क्रम संख्या | विषय |
---|---|
1 | रेखागणित (Algebra) |
2 | संभाव्यता (Probability) |
3 | त्रिकोणमिति (Trigonometry) |
4 | निर्देशांक गणित (Coordinate Geometry) |
5 | कलन (Calculus) |
6 | सदिश (Vectors) |
7 | गतिकी और स्थैतिकी (Dynamics and Statics) |
Exam की तिथि।
हर साल CUET का परीक्षा मई या जून मे आयोजित की जाती है। इसबार भी यानी की 2025 मे भी परीक्षा के मई मे संचालित होने के चांस है और रिजल्ट जून के पहले सप्ताह मे जारी होने की संभावना है।
How To Apply CUET Form?
जैसे ही फॉर्म अप्लाइ करने का पोर्टल खुलेगा आप लोगों को लिंक इसी वेबसाईट पर दे दिया जाएगा और साथ ही साथ ये भी बताया जाएगा की फॉर्म कैसे भरना है तो आप लोग वेबसाईट को रेगुलर विज़िट करते रहे।
अगर आप लोगों का कोई सवाल है तो आप लोग कमेन्ट करके मुझ से पूछ सकते और साथ साथ आप लोग ये भी बताए की आप लोगों को ये पोस्ट कैसा लगा